
विजय पाल चतुर्वेदी
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर – पथरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को थाना परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव के लंबे, अनुशासित एवं निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में रमाशंकर यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में मिला सहयोग, स्नेह और सम्मान वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।
समारोह का समापन सभी की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस दौरान ज्ञान प्रताप सिंह, आशुतोष शुक्ला, उदय नाथ मिश्रा, कांस्टेबल अनुपम मौर्य, ऋषभ सिंह, शिवम, ओमलता सहित थाना परिसर के अन्य पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
