युवा मोर्चा को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पूर्ण करके मजबूत प्रशिक्षित कार्यकर्ता बनाना है लक्ष्य- अखिलेश चंद्र कौशिक।
विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर – आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाभाजपा युवा मोर्चा ने बनाई डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की रणनीतिरतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि/जिला प्रवासी के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य अखिलेश चंद्र कौशिक रहे, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री प्रिंस गुप्ता ने किया।

बैठक में अधिक से अधिक डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पूर्ण करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि अखिलेश चंद्र कौशिक ने उपस्थित पदाधिकारी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “भाजपा प्रशिक्षण के माध्यम से अपने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है जिससे एक अनुशासित और उपयोग कार्यकर्ता का निर्माण किया जा सके इसी के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को वृहद स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया है जिसके निमित्त आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच में आने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं को प्रखर और मुखर बनाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण देती है। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एक मिल के पत्थर के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगा।”

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि, “डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम कार्यकर्ताओं की एक बहुत ही सुनियोजित कार्यशाला है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर समाज व क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेगा।”
जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारी गणों का आभार ज्ञापन किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नीरज त्रिपाठी, जिला मंत्री विवेक गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, अनिल सोनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष गण क्रमशः रामस्वरूप अग्रहरि, लक्ष्मण गुप्ता, दीपचंद साहनी, विजय गुप्ता, मनोज सोनी, हेमंत सिंह सोनू, सहित दुर्गेश पांडेय, धीरज जायसवाल, रवि जायसवाल, धीरेंद्र वर्मा, धीरज गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
