
थाना त्रिलोकपुर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम साहिजवार में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर – अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.07.2026 को हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम साहिजवार मे कम्यूनिटी पुलिसिंग का आयोजन किया गया, गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय 18 बुजुर्ग नागरिक व 02 दिव्यांगजन सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं । इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।इस दौरान उप निरीक्षक गणेश कुमार,आरक्षी लालबाबू निषाद,रि0आ0 अमित मिश्रा,रि0म0आ0 मनीषा सिंह सहित सहिजवार के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
