विजय पाल चतुर्वेदी
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बजरंगी चौक बेवां स्थित अमर
गढ़ स्मृति वाटिका में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अमर ज्योति पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उनके बाद राष्ट्रगान हुआ।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उन अनगिनत वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ की धरती के वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
चेयरमैन बढ़नीचाफा धर्मराज वर्मा और चेयरमैन भारतभारी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने भी शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रमेश लाल श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, उदयपाल वर्मा, दीपेंद्र सिंह, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, गणेश विश्वकर्मा, राजकुमार चौधरी, श्रवण चौधरी, रामू गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, बिंदाराज चौधरी, शिवकुमार, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, रोहित सोनी, दरोगा दुबे, श्याम सुंदर अग्रहरि, राधेश्याम अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, बब्लू मिश्रा, महंत अशोक दास, मनीष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विनीत सिंह, अमित तिवारी, अंकित त्रिपाठी, लाल बहादुर मिश्रा, हरिनेवास पाण्डेय, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इंसर्ट बॉक्स
प्रमुख चौराहों से निकली तिरंगा यात्रा, बजरंगी चौक पर हुआ संगम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों से निकली तिरंगा यात्राएं बजरंगी चौक स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका पहुंचीं। बढ़नीचाफा से चेयरमैन धर्मराज वर्मा तथा भारतभारी से चेयरमैन चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा चौखड़ा, पथरा, मिठवल, शाहपुर, मन्निजोत, बयारा, बिथरिया और भवानीगंज सहित कई स्थानों से लोग यात्रा में शामिल हुए।
डीजे की धुन, गाजे-बाजे और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों से निकली यात्राओं के बजरंगी चौक पहुंचने पर पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इंसर्ट बॉक्स
देशभक्ति गीतों से गूंजा बजरंगी चौक, अमरगढ़ के शहीदों को किया याद
अमरगढ़ स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायक अमरमणि दूबे और राजन पांडेय की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह भर दिया। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
“मेरा रंग दे बसंती चोला”, “दिल दिया है जान भी देंगे”, “ए वतन तेरे लिए”, “मेरे देश की धरती सोना उगले” और “ए मेरे वतन के लोगों” जैसे गीतों पर लोगों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। अमरगढ़ संग्राम पर आधारित गीतों के माध्यम से कलाकारों ने वीर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अमरगढ़ के वीरों को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

