
विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में सिद्धार्थ सभागार में बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह के दौरान दी जाने वाले समानो की सूची का बैनर लगवाए। सभी को सामान मिलना चाहिए। इसके अलावा वर वधू के परिजनों के बैठने की उचित व्यवस्था होना चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था होना चाहिए। साफ सफाई की व्यवस्था होना चाहिए। सभी लोग मिलकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराये। रतनसेन डिग्री कालेज बांसी में 22.02.2026 को 382 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है।प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 दिया जाता है तथा 25000 का सामान तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया होगा।मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 05 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 05 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की,गमछा,चांदी का पायल (एक जोड़ी), बिछियां, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का),बर्तनः- 01 नग कूकर 05 लीटर,ट्राली बैग, दीवाल घड़ी,कड़ाही,वैनिटी किट, सीलिंग फैन,कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर,तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द,गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग,सिंहोरा,चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग,लडडू 05 किलो,वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया जायेगा। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 60000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया जायेगा।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती,पी डी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी,जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा,डी सी मनरेगा संदीप सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी बांसी कृतिका अवस्थी,खेसरहा अमित सिंह,मिठवल सौरभ पांडे व अन्य संबंधित उपस्थित थे।
