
विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर – थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत थानाक्षेत्र के ग्राम गौरा बडाहरी में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा नये कानून व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर आदि के बारें पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया।

डाक्टर अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा बडाहरी में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा नये कानून व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर आदि के बारें पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया व विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को
उप निरीक्षक तालिमुद्दीन खान,हे0का0 धनंजय दुबे,का0 सत्य प्रकाश यादव,म0का0 कंचन सिंह थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
बताया गया व जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई ।
