
बैठक व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तय की गई रणनीति, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
विजय पाल चतुर्वेदी
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 (हिंदू नव वर्ष) की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में डुमरियागंज महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शाहपुर स्थित हिंदू भवन में बैठक कर पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत माता की आरती, श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी सरकार की भव्य महाआरती, सामूहिक हवनपूजन यज्ञ, प्रसाद वितरण व सामूहिक सहभोज होगा।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, प्रसाद और विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। पूर्व विधायक ने अधिक से अधिक लोगों से सामूहिक यज्ञ के लिए पंजीकरण कराने और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान लवकुश ओझा, चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, राजकुमार चौधरी, पप्पू श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय, लालजी शुक्ला, रमेशधर द्विवेदी, नीरज तिवारी, गौरव मिश्रा, दिलीपधर दुबे, रोहित सोनी, सत्यप्रकाश पांडेय, रमेश गुप्ता, मनीष अग्रहरि, गणेश विश्वकर्मा, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
