विजय पाल चतुर्वेदी
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का आगामी 10 मार्च को डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यालय पर भव्य समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।
इसको लेकर शाहपुर हिन्दू भवन पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान लवकुश ओझा, चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, राजकुमार चौधरी, पप्पू श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय, लालजी शुक्ला, रमेशधर द्विवेदी , नीरज तिवारी, गौरव मिश्रा, दिलीपधर दुबे, रोहित सोनी, सत्यप्रकाश पांडेय, रमेश गुप्ता, मनीष अग्रहरि, गणेश विश्वकर्मा, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
