
(विजय पाल चतुर्वेदी)
सिद्धार्थनगर – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़ में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओ डी एफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित माननीय प्रधान संघ जिलाअध्यक्ष पवन मिश्रा,खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता,सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहनलाल,ग्राम पंचायत अधिकारी निशा श्रीवास्तव, एसबीएम खण्ड प्रेरक अरुण कुमार, एवं न्यू जेनेसिस टीम से जिला समन्वयक तौकीर आजम,सहायक गोविंद सिंह,शिखा वर्मा ,अनिल निषाद मीडिया पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम मे लोगो को बताया गया की हमे खुले मे शौच नही करना चाहिए खुले मे शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमे अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया खण्ड विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है।वह भी साकार होगा कार्यक्रम के पश्चात आदरणीय खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया।
