
चंडीगढ़. चंडीगढ़ में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Elections 2024) के लिए नामांकन से एक दिन पहले सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. आम आदमी पार्टी ने जहां हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने पार्षदों को रोपड़ में एक निजी होटल में शिफ्ट किया है. वहीं, शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) पर गठबंधन पर भी फैसला हो सकता है.
मेयर के पद के लिए अनुसूचित जाति के मनोज सोनकर अकेले दावेदार थे, लेकिन दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से बीजेपी में ज्वाइन की लखबीर सिंह भी रेस में आ गए हैं और दावेदारी जता रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से अनुसूचित जाति के पार्षद नेहा पार्षद पूनम और पार्षद कुलदीप टीटा दावेदार हैं. उधर, कांग्रेस से जसवीर सिंह और निर्मला देवी दो मेयर पद के दावेदार हैं. उधर पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलायंस में कोई डिसीजन हो सकता है. बीते दिन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी और चंडीगढ़ के प्रभारी राजीव शुक्ला ने अपने कांग्रेस काउंसिलर से काफी देर मीटिंग की है, जिसमें चंडीगढ़ में होने वाले मेयर इलेक्शन को लेकर काफी चर्चा हुई है. इसके साथ पवन बंसल भी वहां पर मौजूद रहे. बुधवार गठबंधन को लेकर और इसके अलावा लोकसभा इलेक्शन को लेकर अहम फैसला आ सकता है. राजीव शुक्ला चंडीगढ़ में ही मौजूद है और मीटिंग का दौर आज भी चलेगा.
