
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं और इसकी ताकत इसके जमीनी कार्यकर्ता है – शिवशक्ति

> शोहरतगढ़ मण्डल की कामकाजी मासिक बैठक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थनगर – 4 जून को भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल की कामकाजी मासिक बैठक नगर पंचायत शोहरतगढ में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसम्पर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के द्वारा किया गया। एवं बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी ने किया।
इस बैठक के बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री / मण्डल प्रभारी फूलचंद जयसवाल रहें।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगे उन्होंने समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों को और अधिक सक्रिय करने पर बल दिया। आगे उन्होंने केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की गरीब कल्याण, किसान और महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं और इसकी ताकत इसके जमीनी कार्यकर्ता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,मनोनीत सभासद रविन्द्र कुमार वर्मा,जिला कार्यालय सह प्रभारी महेंद्र लोधी, मण्डल उपाध्यक्ष संजय दूबे, शिवप्रसाद चतुर्वेदी, बेचन प्रसाद, मण्डल मंत्री विजय कुमार गुप्ता, राममगन यादव, विरेन्द्र गुप्ता,पंकज गौड़, शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीराम चौहान, लवकुश चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, रामजी जयसवाल, संजय मिश्रा, आशीष गुप्ता, मण्डल मीडिया प्रभारी रामकृष्ण शुक्ला,हिमांशु मिश्रा आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
